फतेहपुर: “भारत के लोकतंत्र की सराहना करती है दुनिया”

23 करोड़ घरों में तिरंगा झंडा लहराया

फतेहपुर: अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने कहा, आज दुनिया भारत के समृद्ध लोकतंत्र की सराहना करती है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। विधायक विकास गुप्ता प्रेक्षाग्रह में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति मुख्य अतिथि थीं। तो वहीं विधायक जय कुमार जैकी और राजेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।

विकास गुप्ता ने कहा, आज के इस कार्यक्रम के जरिए देश के जवानों को याद करने का विशेष अवसर है। आज विदेशों के लोग भी भारत के लोकतंत्र की सरहना करते हैं। हमारे देश की सेना को नमन करने का समय है। उन्हीं की वजह से हम आसानी अपनी स्वतंत्रता का अनुभव करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के जरिए देश के सभी लोगों से जुड़ रहे हैं। पीएम के एक आह्वान पर देश के 23 करोड़ घरों में तिरंगा झंडा लहराया है। देश की इसी एकजुटता पर पाकिस्तान जैसे देश भी अब आवाज नहीं उठा पाते हैं।

लोगों की एकता के दम पर कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त हुआ। कोरोना वैक्सीन लाने से लेकर चंद्रयान तक पहुंचने का कार्य हमारे देश ने किया है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है। आज स्कूल से लेकर सभी क्षेत्रों में अपना देश जबरदस्त प्रदर्शन कर रहा है। बात चाहे आर्थिक आजादी की हो या फिर विदेश नीति की हर जगह देश का झंडा बुलंद है। मेरी माटी मेरा देश का कार्यक्रम इसी बुलंदी पर आधारित है। जिले के घर घर से मिट्टी और चावल एकत्रित किये हैं। जिले के शहीद जोधा सिंह अटैया, दरियाव सिंह सहित कई सेनानियों ने देश को आजाद दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस कार्यक्रम के जरिए उन सभी जवानों को नमन करने का अवसर मिला है। इसे कार्यक्रम को जिले के लोगों ने भरपूर साथ दिया है। यहाँ पर मौजूद मिट्टी और चावल के कलश के लोगों के अपार सहयोग और समर्पण को बताने के लिए पर्याप्त है।