फतेहपुर: लोगों ने हाथ खड़े किये तो महिलाओं से संभाली कमान

महिलाओं की शिकायत पर जागा नगर पालिका

फतेहपुर: मिशन शक्ति के तहत फतेहपुर जिले की महिलाओं ने बड़ा कार्य किया। दरअसल एक पेड़ की वजह से आसपास के घरों को बड़ा खतरा हो गया था। ऐसे में महिलाओं ने आगे बढ़कर पेड़ की छंटाई कराई और समाज के लिए उदाहरण पेश किया। इस दौरान आशा रानी, कृष्णा सिंह, सीमा सिंह, विभा सिंह, बिना शुक्ला, माया श्रीवास्तव सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

Fatehpur

जिला मुख्यालय स्थित आवास विकास कॉलोनी में एक बड़ा पेड़ था। इस पेड़ की वजह से आसपास के घरों में दरारें आनी शुरू हो गईं थी। साथ ही इस पेड़ की डाल घर की छतों और बालकनी तक पहुंच रही थी। ऐसे में घरों की सुरक्षा करना गंभीर विषय बन गया था। इसके बावजूद भी स्थानीय स्तर पर कोई कार्य होता न देख महिलाओं ने कमान संभाली। सभी ने नगर पालिका परिषद में जाकर लिखित शिकायत की। जल्द ही इस शिकायत का असर भी हुआ और नगर पालिका परिषद की ओर से आए कर्मचारियों ने पेड़ की छंटाईं की।

Fatehpur

नगर पालिका की कार्रवाई के बाद आशा रानी ने बताया कि पेड़ से दिक्क़तें हो रही थीं। लेकिन हम लोग पेड़ को हटाने के पक्ष में भी नहीं थे। ऐसे में इसे सुरक्षित करते हुए छंटाईं कराई गई है। जिससे लोगों के घरों को नुकसान से भी बचाया जा सके और पेड़ को भी सुरक्षित किया जा सके। इस दौरान लक्ष्मी, अंजुम, यशी सिंह, सुधा सिंह, मीरा उत्तम, ललिता सिंह सहित कई महिला शक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।