यूपी में रविवार से कम होगा कोहरा, जानिए येलो अलर्ट का मतलब

ठंड से जल्द राहत मिलने की उम्मीद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लोग पिछले दो महीने से कड़ाके की ठंड झेल रहे हैं। घने कोहरे से विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है, जिससे बस, ट्रेन और फ्लाइट लेट चल रही हैं। शीत लहर और बेहद ठंडे दिन का रेड अलर्ट यूपी में जारी है। सड़कों पर ठंड से सन्नाटा पसरा हुआ है। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच दो महीने के बाद आखिरकार लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक जल्द ही मौसम साफ होने वाला है।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि शुक्रवार तक पूरे उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट है।सुबह के वक्त अधिक कोहरा होने की वजह से यह रेड अलर्ट जारी किया है, ताकि लोग सुबह और रात के वक्त सफर करने से बचें। उन्होंने बताया कि शनिवार को उत्तर प्रदेश रेड अलर्ट से बाहर आकर ऑरेंज अलर्ट में चला जाएगा।यानी शनिवार को मौसम हल्का साफ हो जाएगा।