लाल बहादुर शास्त्री वार्ड चित्रांश महासभा कार्यकारिणी का गठन, शेखर कुमार बने अध्‍यक्ष

लखनऊ: लाल बहादुर शास्त्री वार्ड चित्रांश महासभा की लगातार कई मैराथन बैठकों के बाद एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से लखनऊ के प्रमुख समाजसेवी शेखर कुमार को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष शेखर कुमार ने तत्काल 17 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया।

शेखर कुमार ने सभी को धन्यवाद देते हुए विश्वास जताया किया कि यह नई कार्यकारिणी प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कायस्थ समाज, जिनकी संख्या करीब सात लाख है, समाज में नई क्रांति लाएगी। उन्‍होंने बताया कि जल्द ही 11 सक्रिय सदस्यों को नामित कर उड़न दस्ता का गठन किया जाएगा, जो समाज में कायस्थ समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का सकारात्मक प्रयास करेगी। शेखर कुमार ने यह भी घोषणा की है कि महासभा द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह दिसंबर में आयोजित किया जाएगा।

मनोनीत कार्यकारिणी के नाम व पद

लाल बहादुर शास्त्री वार्ड चित्रांश महासभा कार्यकारिणी का गठन, शेखर कुमार बने अध्‍यक्ष