लखनऊ: लखनऊ एयरपोर्ट पर तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच कस्टम विभाग ने एक करोड़ रुपये का सोना पकड़ा है। यह सोना तस्कर बस के अंदर छोड़कर भाग गए। जिस बस में यह सोना मिला, वो यात्रियों को फ्लाइट तक लाने और ले जाने के लिए इस्तेमाल होती है।
बताया जा रहा है कि शारजाह से आने वाली फ्लाइट से इस सोने को लाया गया है। कस्टम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ एयरपोर्ट से निकालकर इस सोने को बिहार ले जाने की तैयार हो रही थी।
बस की चेकिंग के दौरान मिला
यात्रियों को उतारने के बाद बस की रूटीन चेकिंग होती है। उसी दौरान सीट के पास सोने के दो टुकड़े मिले है। मौजूदा समय इसका वजह करीब 1533 ग्राम है। कस्टम के लोगों ने संबंधित फ्लाइट से आए यात्रियों से बात भी की है हालांकि किसी ने भी इसको लेकर क्लेम नहीं किया है। इसके बाद इसको जब्त कर लिया गया है।