शिक्षक संघ की बैठक में बनी महाहड़ताल की रणनीति

एकजुट न हुए तो टूट जायेगी बुढ़ापे की लाठी: उदयशंकर शुक्ल

बस्ती: बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बीआरसी परसुरामपुर में संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षजा में सम्पन्न हुई। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पेंशन बहाली संयुक्त मंच ‘एनजेसीए’ राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर होने वाली महाहड़ताल की तैयारियों पर विचार किया गया।

बैठक में संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने उपस्थित शिक्षकों को महाहड़ताल में शत प्रतिशत शामिल होने की शपथ दिलायी गयी। शुक्ल ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। अब आर-पार के संघर्ष का समय आ गया है इस बार चूके तो पेंशन हासिल करना मुश्किल हो जायेगा। बताया कि महाहड़ताल में एकजुटता के लिये संगठन द्वारा विकास क्षेत्रवार वीआरसी केन्द्रों पर बैठक कर शिक्षकों को एक जुट किया जा रहा है। यह क्रम जनपद के सभी बीआरसी केन्द्रों पर चरणबद्ध ढंग से चलेगा।