ब्राह्मणों का उत्पीड़न न रुकने पर ब्राह्मण महासभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

बरेली: प्रदेश में लगातार हो रहा ब्राह्मणों का उत्पीड़न व हत्या को लेकर ब्राह्मण महासभा की आंवला शाखा के पदाधिकारी व सदस्यों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी को देकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है, आए दिन ब्राह्मणों की हत्या की जा रही है। इसे ब्राह्मण समाज में अपनी सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त है।

उन्होंने बताया देवरिया में एक ही ब्राहम्ण परिवार के पाँच सदस्यों की निर्मम हत्या, सुल्तानपुर में डॉ. घनश्याम तिवारी की नृशंस हत्या व औरेया जिले के ग्राम प्रधान रमाकान्त दुबे की हत्या की गई। उन्होंने हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवारों की सुरक्षा व उचित मुआवजा दिलाए जाने, मृतकों के परिजनों को जीवन यापन की व्यवस्था करवाने के साथ ही प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी सेवा में नियुक्त करने की मांग की। उन्होंने हत्याओं को रोक पाने में असफल रहने वाले जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध भी कार्यवाही किए जाने की बात कही। चेतावनी दी कि यदि ब्राह्मणों का उत्पीड़न नहीं रुका तो ब्राह्मण महासभा आंदोलन करने को बाध्य होगी, इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन की होगी। यहां पर भगवान स्वरूप शर्मा, मोहित शर्मा, कृष्ण पाल शर्मा, सेवा निवृत फौजी गिरीश तिवारी, विवेक पाराशरी, संजीव मोहन शर्मा, संतोष गौड़, माधव पाराशरी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।