1st Nov Ad

यूपी के इन 20 शहरों में भारी बारिश का अलर्ट, कहीं आपका जिला भी तो शामिल नहीं  

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में बारिश कहीं भारी बारिश तो कहीं एकदम सूखा है। एक ही दिन में कई मौसम देखने को मिल रहे हैं। धूप होती है, थोड़ी बारिश होती है और फिर धूप निकल आती है। इतना ही नहीं एक ही शहर में कहीं धूप निकली होती है तो कहीं बारिश हो रही होती है।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए 20 से अधिक शहरों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मौसम का यही रुख आगे भी रहेगा। कई इलाकों में भारी बारिश के भी आसार हैं, पर ज्यादातर इलाकों में छिटपुट या मध्यम बारिश हो सकती है। शुक्रवार को बाराबंकी में 3.6 मिमी, इटावा में 17 मिमी, फुरसतगंज में 15.1 मिमी, हमीरपुर में 5, शाहजहांपुर में 3 मिमी बारिश हुई। मेरठ में 42.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया।

इन शहरों के लिए अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संतरविदासनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।