1st Oct to 10th Oct Ad

लखनऊ से अयोध्या लिए 19 जनवरी से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

30-40 मिनट में पूरी की जा सकेगी यात्रा

अयोध्या: अब राजधानी लखनऊ से अयोध्या की दूरी मिनटों में तय की जा सकेगी। राजधानी लखनऊ से अयोध्या के लिए कुल छह हेलीकॉप्टर का इंतज़ाम किया गया है। जिनमें तीन हेलिकॉप्टर अयोध्या और तीन हेलिकॉप्टर लखनऊ से उड़ान भरेंगे। 19 जनवरी से यह हवाई सेवा लखनऊ के रमाबाई मैदान से शुरू होगी। इन हेलीकॉप्टरों की क्षमता 8-18 यात्रियों को ले जाने की होगी। श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर यात्रा की प्री बुकिंग करानी होगी। 16 जनवरी की शाम से बुकिंग शेड्यूल और किराया की दर फ़ाइनल कर दी जाएगी। लखनऊ से अयोध्या की दूरी मात्र 30-40 मिनट में पूरी की जा सकेगी।

Middle Ad 23rd Sep UP