11th Nov Header

Viral Video: बाराबंकी में खौफनाक वारदात, पति ने तन से जुदा किया पत्नी का सिर, हाथ में लेकर पहुंचा थाने

Viral News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बसारा गांव के एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की बेरहम तरीके से हत्या कर दी. प्राथमिक पड़ताल में पता चला है की पत्नी का एक युवक से अवैध संबंध था. इसी बात से गुस्साए पति ने खौफनाक कदम उठा लिया. गुस्साए पति ने घर में रखें बांके से पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया. इसके बाद पत्नी का कटा सिर लेकर सनकी पति सड़क पर निकल पड़ा. इस खौफनाक मंजर को देखकर लोगों की रूह कांप गई.

स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया. दिल दहला देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई. पुलिस ने हत्यारे पति को कत्ल के मामले में गिरफ्तार कर लिया है.