I.N.D.I.A. Alliance: सपा-कांग्रेस के बीच सीटों पर आज हो सकता है अंतिम फैसला!

I.N.D.I.A. Alliance: 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विजय रथ को रोकने के लिए विपक्षियों ने इंडिया गठबंधन बनाया है। हालांकि, राष्ट्रीय स्तर गठबंधन की गांठ खुलने लगी है। लेकिन, उत्तर प्रदेश में गठबंधन को बचाने की पुरजोर कोशिशें जारी हैं। यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर आज चर्चा होने की संभावना है।

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, आज दोनों दलों के नेताओं के बीच सीटों पर अंतिम निर्णय पर हो सकता है। सूत्र यह भी बताते हैं की सीटों पर सहमति बनी तभी रायबरेली में न्याय यात्रा अखिलेश यादव शामिल होंगे। बता दें की सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अमेठी या रायबरेली मेँ यात्रा मेँ शामिल होने का एलान किया था। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज अमेठी और कल रायबरेली मेँ पहुंचेगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भारत जोड़ो न्याय यात्रा से किनारा कर सकते हैं। इसकी वजह सीटों पर समझौता तय ना होना बताया जा रहा है ।हालांकि सूत्रों को कहना है कि दोनों दलों के बीच आज सीटों पर अंतिम निर्णय हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तभी अखिलेश रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे।