लखनऊ: कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष व प्रत्याशी इंडिया गठबंधन अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों के जान का सौदा किया है, यही है मोदी की गारंटी? एस्ट्रोजेनेका ने ब्रिटिश हाईकोर्ट में माना कि उसकी कोविड-19 वैक्सीन से TTS (थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम) जैसे गंभीर साइड इफेक्ट हो सकता है।
उन्होंने कहा कि भारत में आक्सफोर्ड-ऐस्ट्रोजेनेका ग्लोबल लेवल पर सीरम इंस्टिट्यूट से बना 80% कोविशील्ड लगवाने वाले सावधान हो जाए, ये वैक्सीन खून का थक्का जमा (टीटीएस) रही, जिससे ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक हो रहा क्या, यही है मोदी की गारंटी? दुनिया के पहले राष्ट्राध्यक्ष भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी हैं, जिन्होंने कोरोना के दौरान फोटो लगाकर कोविशील्ड का प्रचार किया, बल्कि चुनावों में स्वयं और इनके नेताओ ने वोट भी मांगा। क्या देश में वैक्सीन के साइड इफेक्ट से हो रही मौतों पर मोदी जी व भाजपा नेता अपनी जिम्मेदारी लेगें?
राहुल गांधी ने पहले ही किया था विरोध
अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने वैक्सीन का विरोध नहीं किया था बल्कि उसके जांच की बात उठाई थी,उन्हें बदनाम किया गया, आज सच सामने है। देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था तब देशवासियों से मोदी जी ताली-थाली बजवा रहे थे, दूसरी ओर 52 करोड़ का चंदा भाजपा आदार पूनावाला (सीरम इंस्टिट्यूट) से लेकर 140 करोड़ हिन्दुस्तानियों के जान का सौदा कर रहे थे, क्या यही है मोदी की गारंटी? लोग कोरोना की अव्यवस्था को भूले नहीं, बगैर आक्सीजन और इंजेक्शन के लोग मरे, लाशों को मजबूरन गंगा में बहते देखा है। वहीं हमारी नेता प्रियंका गांधी जी और कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोना पीड़ितों, सड़क पर चल रहे भूखे मजदूरों की मदद भोजन, दवा से कर रहे थे तो सरकार मुकदमा कर रही थी। जब देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था ऑक्सीजन, इंजेक्शन, हॉस्पिटल को लेकर जूझ रहे थे तब यूपी में भाजपा के नेता और मंत्री घरों में दुबके हुए थे। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी जी कभी ताली-थाली तो कभी दिया जलाकर अपने प्रचार का इंवेट शो कर रहे थे। वाराणसी में कांग्रेस के कार्यकर्ता हम लोग बिना अपनी जान का परवाह किए, दिन-रात जनता की मदद में जुटे रहे।
उन्होंने कहा कि कोविशिल्ड की वैक्सीन आने पर लोगों को सरकार ने इस तरह आवश्यक कर दिया कि लोग कही यात्रा तक नहीं कर सकते थे। वहीं, भाजपा के नेता प्रधानमंत्री मोदी जी, अमित शाह लगातार चुनावी राज्यों में कोविशिल्ड पर वोट मांग रहे थे और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां तक कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने देश की जनता की जान बचाई रक्षा की है। अब आपकी बारी है कि आप भाजपा को वोट करें, जबकि उसी समय बगैर किसी जांच के 52 करोड़ रुपया चंदा सीरम इंस्टिट्यूट के मालिक आदार पूनावाला से लेकर नरेंद्र मोदी जी व पूरी भाजपा ने प्रचार किया व ठेका दिया व 140 करोड़ हिंदुस्तानीयो के जान का सौदा कर दिया, जिसका सच दुनिया के सबसे भ्रष्ट घोटाला इलेक्टोरल बांड के तहत सामने आया, जहां चंदा दो धंधालों की योजना के तहत किया गया। क्या मोदी जी? भाजपा के लोग? वाराणसी समेत पूरे देश मे कोविशिल्ड को लेकर “Thank You” मोदी जी का बैनर लगाएंगे। आज ICMR क्यों चुप है? देश के लोग कोविशिल्ड को लेकर आशंकित है जबाब दें? चंद पैसों के लिए देश की जनता के जान को जोखिम में डालने वाले दरिदों को कांग्रेस की सरकार बनते ही उनकी असली जगह पहुंचाने का काम किया जाएगा।