UP Ad 1 23rd Sep

इंडी गठबंधन वालों ने दलित-पिछड़ों का हक लूटा, धार्मिक आधार पर बांटा: पीएम मोदी

पटना: लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सातवें चरण की सीटों को साधने के लिए शनिवार (25 मई) को पटना पहुंचे हैं। यहां उन्‍होंने पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव के लिए विक्रम में चुनावी सभा को संबोधित किया।

Middle Ad 23rd Sep UP

मंच पर पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को प्रणाम किया। उन्होंने लोगों से वोट देने की अपील की। कहा कि आपका उत्साह देखकर लग रहा है कि आप सब लोग मनेर के लड्डू खाकर आए हो। मनेर का लड्डू मशहूर तो है लेकिन लग रहा है कि मनेर के लड्डू की ताकत बढ़ी है। आप लोग चार जून के लिए मनेर के लड्डू तैयार रखिए। चुनाव के नतीजों का एग्जिट पोल चालू हो गया है। इंडी गठबंधन वाले सोते-जागते एनडीए को गाली दे रहे हैं। इसका मतलब है एनडीए की सफलता का एग्जिट पोल आ चुका है। चार जून को पाटलिपुत्र नया रिकॉर्ड बनेगा। देश में भी रिकॉर्ड बनेगा।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तीसरे स्थान पर आ गया

वहीं, पीएम मोदी ने काराकाट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को पटरी पर ले आई। आने वाले पांच साल में हमें और भी विकास कार्य करने हैं। आने वाले पांच साल भारतीय रेल के आधुनिकीकरण के स्वर्णिम साल होने वाले हैं। कुछ लोगों को राम से घोर विरोध है। वह रामकृपाल नाम का भी विरोध करेंगे। इसलिए मैं आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं। कमल पर पड़ा वोट सीधे मोदी के खाते में जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि इंडी गठबंधन वालों ने रातों-रात मुसलमानों को ओबीसी घोषित कर दिया। यह लोग पूरे देश में धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं। मैं एससी-एसटी और ओबीसी परिवार को गारंटी देता हूं कि जब तक मोदी जिंदा है, तब तक मैं एससी-एसटी और ओबीसी परिवार का हक छिनने नहीं दूंगा। इंडी गठबंधन को अपने वोट बैंक की गुलामी करनी है तो करे। उनको वहां जाकर जो करना है तो करे। मैं एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण के साथ डटकर खड़ा हूं और हमेशा रहूंगा। जब तक जान है लड़ता रहूंगा। प्रधानमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव को वोट देने की अपील की।