फतेहपुर: कांग्रेस आयोजित करेगी ‘दलित गौरव संवाद’

दलितों के गौरव को वापस लाने के लिए प्रयास कर रही कांग्रेस

फतेहपुर: फतेहपुर जिले में कांग्रेस पार्टी दलित गौरव संवाद कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसके माध्यम से जिले के दलित प्रबुद्ध वर्ग से पांच प्रमुख समस्याओं को पत्र में लिखावाया जाएगा। यह कार्यक्रम 24 अक्टूबर तक चलेगा। मामले की जानकारी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने दी।

बुधवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष ने पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा, दलित गौरव संवाद के जरिए पार्टी दलितों के गौरव को वापस लाने के लिए प्रयास कर रही है। इस कार्यक्रम का पर्यवेक्षण प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जरिए होगा। इसका संचालन चुनाव लड़े प्रत्याशी और संगठन के पदाधिकारी संयुक्त रूप से करेंगे। जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने बताया, जिले के सभी छह विधानसभाओं में कार्यक्रम होगा। इसमें प्रत्येक विधानसभा में दलित अधिकार योग-पत्र भरवाये जायेंगे। इसके साथ ही छह विधानसभाओं में 10 रात्रि चौपालों का आयोजन भी किया जाएगा।

इनकी रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका

जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने बताया कि दलित अधिकार मांग-पत्र के लिए दलित समाज के प्रबुद्ध लोगों को जोड़ा जाएगा। इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक, प्रधान, बीडीसी सदस्य शामिल होंगे। दलित मांग पत्र में प्रमुख पांच मांगों को अंकित कराया जायेगा। पार्टी कार्यालय में सुधाकर अवस्थी, अशोक दुबे, एमएल श्रीवास, शमद अजीजी, इकबाल नफीस, कैलाश अवस्थी, गजोधर मोर्य, राजू मिश्र आदि मौजूद रहे।