21st Nov Header Ad

सपा-कांग्रेस पर Keshav Maurya का पलटवार…इन लोगों ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं

लखनऊः अखिलेश और राहुल की प्रेसवार्ता पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आज जो अपने आप को रामभक्त बता रहे हैं, इन लोगों ने ही कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थी। उन्होंने सियासी समीकरणों पर भी विपक्ष का जमकर घेराव किया।

केशव ने कहा कि 2014-2017 में भी राहुल और अखिलेश साथ आए थे लेकिन तब भी कुछ नहीं हो पाया तो इस बार भी भाजपा का कुछ नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष पिछड़ों से चिढ़ता है इसलिए मुझपर बयान देता है। उन्होंने कहा कि ये लोग नराम को काल्पनिक बताते थे। आज खुद को रामभक्त बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की पार्टी परिवार की पार्टी है, जिसमें डिंपल और अखिलेश दो डायरेक्टर हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास इनकी कोई नीति नहीं है।

डिप्टी सीएम ने दावा किया कि इस बार भी सभी सीटों पर कमल खिलेगा क्योंकि जनता ने इन लोगों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि समय अब ज्यादा नहीं है जनता जवाब देने के लिए तैयार है।