नई दिल्ली: गंगाजल पर कथित तौर पर 18 फीसदी GST (माल एवं सेवा कर) लगाने को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को को मोदी सरकार की आलोचना की। साथ ही इसे लूट और पाखंड की पराकाष्ठा करार दिया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे के बीच कांग्रेस ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए यह भी सवाल पूछा कि, वह हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा कब करेंगे?
देश पूछ रहा है- PM मोदी मणिपुर कब जाएंगे? pic.twitter.com/HHKn4T1vHL
— Congress (@INCIndia) October 12, 2023
वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्विटर (अब X) पर एक पोस्ट में लिखा- “मोदी जी, मोक्ष प्रदाता मां गंगा का महत्व एक आम भारतीय के लिए जन्म से लेकर जीवन के अंत तक बहुत अधिक है। यह अच्छा है कि आप आज उत्तराखंड में हैं, लेकिन आपकी सरकार ने पवित्र गंगा जल पर ही 18 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया है।” उन्होंने आगे लिखा- “आपने एक बार भी नहीं सोचा कि उन लोगों पर क्या असर पड़ेगा, जो अपने घरों में गंगाजल रखने के लिए इसे ऑर्डर देकर मंगाते हैं। यह आपकी सरकार की लूट और पाखंड की पराकाष्ठा है।”
मोदी जी,
एक आम भारतीय के जन्म से लेकर उसकी जीवन के अंत तक मोक्षदायिनी माँ गंगा का महत्त्व बहुत ज़्यादा है।
अच्छी बात है की आप आज उत्तराखंड में हैं, पर आपकी सरकार ने तो पवित्र गंगाजल पर ही 18% GST लगा दिया है।
एक बार भी नहीं सोचा कि जो लोग अपने घरों में गंगाजल मँगवाते हैं,… pic.twitter.com/Xqd5mktBZG
— Mallikarjun Kharge (@kharge) October 12, 2023