La Martiniere Boys School Case: लखनऊ स्थित लामार्टिनियर बॉयज में प्रिंसिपल और शिक्षकों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रिंसिपल सी मैकफारलैंड ने सोमवार को 11 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। इसमें मिडिल स्कूल के दो और सीनियर स्कूल के 8 शिक्षक शामिल हैं। प्रिंसिपल ने बीते दिसंबर को उनके कॉलेज के जाने के बाद रूम में ताला जड़ने, पोस्टर लगाने, आपत्तिजनक व्यवहार और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाने के मामले में की है।
प्रिंसिपल की तरफ से जारी पत्र के मुताबिक शिक्षकों को एक जनवरी को चार्जशीट दी गई थी। सभी पर लगे आरोप सही पाए गए। आरोपपत्र दायर करने वालों में मिडिल स्कूल की प्रमुख जी. लोबो भी शामिल थीं, जिन्होंने बाद में इस्तीफा दे दिया था। वहीं, कॉलेज के बर्सर एड्रियन माइकल की संलिप्तता की जांच चल रही है। उन्हें अलग से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
‘नियम विरुद्ध कार्रवाई‘
बर्खास्त शिक्षकों के अनुसार प्रिंसिपल के पास सर्विस से रिमूवल के कोई अधिकार नहीं है। वर्तमान में नामित प्रिंसिपल गैरिक डोमिनिक एवर्ट स्कूल में मौजूद हैं। लोकल गवर्नर्स समिति के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी फाइनेंशियल और एडमिनिस्ट्रेटिव मैटर में फैसला लेने से पहले नामित प्रिंसिपल की मंजूरी जरूरी है। इसके बावजूद सी. मैकफारलैंड ने सारे निर्णय खुद लिए हैं, जो नियम विरुद्ध है।