लोकसभा चुनाव रिजल्‍ट 2024: यूपी के रुझानों में NDA 39 तो INDIA गठबंधन ने 40 सीटों पर बनाई बढ़त

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में विपक्षी गठबंधन इंडिया, एनडीए को कड़ी टक्‍कर देता नजर आ रहा है। खबर लिखे जाने तक यूपी के शुरुआती रुझानों में एनडीए को 39 सीटों पर तो वहीं, इंडिया गठबंधन को 40 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।

लखीमपुर सीट पर ईवीएम की वोटों की गिनती शुरू हो गई है। भाजपा आगे चल रही है।

अजय मिश्रा टेनी- 5112

उत्कर्ष वर्मा- 3742

अंशय कालरा- 459

बागपत लोकसभा सीट पर सपा आगे

राजकुमार सांगवान (आरएलडी- बीजेपी) को मत मिले- 2992

अमरपाल शर्मा (समाजवादी पार्टी) को मत मिले- 3497

प्रवीण बैसला (बसपा) को मत मिले- 685

अलीगढ़ सीट पर भाजपा ने बनाई बढ़त

अलीगढ़ से भाजपा के सतीश गौतम आगे, सपा के बिजेंद्र सिंह पीछे चल रहे हैं।

बरौली विधानसभा चक्र संख्या 1

भाजपा के सतीश गौतम- 4266

बसपा के हितेंद्र उपाध्याय बंटी- 1232

सपा-कांग्रेस गठबंधन के बिजेंद्र सिंह- 1054

कोल विधानसभा चक्र संख्या 1

भाजपा के सतीश गौतम- 3878

बसपा के हितेंद्र उपाध्याय बंटी- 459

सपा-कांग्रेस गठबंधन के बिजेंद्र सिंह- 3186

बिजनौर लोकसभा सीट पर अपडेट

दीपक सैनी सपा -7961

विजेंद्र सिंह बसपा -7024

चन्दन चौहान रालोद -8112

हमीरपुर सीट पर भाजपा आगे

हमीरपुर लोकसभा सीट की महोबा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र चंदेल आगे चल रहे हैं।

भाजपा- 4183

सपा- 2932

बसपा- 864