UP Ad 1 23rd Sep

Lok Sabha Election: 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग, 1300 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में

Lok Sabha Election Third Phase Voting: भारत में आज लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज का मतदान होने जा रहा है. मंगलवार (7 मई) को 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर वोटिंग होगी. जिन सीटों पर वोटिंग होगी, उनमें मध्य प्रदेश की बैतूल सीट भी शामिल है, इस सीट से बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद सेकेंड फेज (26 अप्रैल) को होने वाली वोटिंग 7 मई को शिफ्ट कर दी गई थी. लिहाजा बैतूल में भी वोटिंग आज होगी.

Middle Ad 23rd Sep UP

आज होने वाले चुनाव में मध्य प्रदेश की तीन सीटों- विदिशा से शिवराज सिंह चौहान (मामा), गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया (महाराजा) और राजगढ़ से दिग्विजय सिंह (राजा) की किस्मत दांव पर है. महाराष्ट्र की अमरावती सीट पर शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार यानी ननद-भौजाई के बीच भी आज सीधा मुकाबला है.

कुल 1352 उम्मीदवार, इनमें 123 महिलाएं

चुनाव आयोग के अनुसार, लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज में कुल 1352 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें 1229 पुरुष और 123 (9%) महिला हैं. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ओर से बताया गया है कि इन उम्मीदवारों में से 244 आपराधिक छवि के हैं. जिनमें से 38 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ किए गए अपराध के मामले दर्ज हैं. दो उम्मीदवारों पर बलात्कार के केस दर्ज हैं. वहीं, 17 उम्मीदवारों पर हेट स्पीच से जुड़े मामले दर्ज हैं. इसके अलावा धन संपत्ति की बात करें तो 392 उम्मीदवारों के पास 1 करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है.

किस राज्य की कितनी सीटों पर वोटिंग?

गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, मध्य प्रदेश की 9, छत्तीसगढ़ की 7, बिहार की 5, असम की 4 और गोवा की दो सीटों पर आज मतदान होने जा रहा है. तीसरे चरण के तहत मंगलवार को उत्तर प्रदेश की संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीट पर मतदान होगा. उत्तर प्रदेश में इस चरण में 100 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 1.88 करोड़ मतदाता मतदान कर सकेंगे.

इस लोकसभा सीट पर चुनाव टाला गया

जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम की वजह से अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट का चुनाव टाल दिया गया है. अब इस सीट पर छठे फेज में 25 मई को वोटिंग हो सकती है.