लोकसभा चुनाव 2024: आठ प्रदेशों में दोपहर 3 बजे तक 49% वोटिंग, जानें यूपी का हाल

नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में शनिवार (25 मई) को सुबह से आठ प्रदेशों में मतदान कराए जा रहे हैं। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे।

राज्य  3 बजे तक मतदान

  • बिहार- 45.21%
  • हरियाणा- 46.26%
  • जम्मू-कश्मीर- 44.41%
  • झारखंड- 54.34%
  • दिल्ली- 44.58%
  • ओडिशा- 48.44%
  • उत्तर प्रदेश- 43.95%
  • पश्चिम बंगाल- 70.19%

यूपी में तीन बजे तक 43.95 फीसदी मतदान

वहीं, यूपी में छठे चरण की 14 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इस चरण के लोकसभा चुनाव में 162 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 146 पुरुष और 16 महिला हैं।

  • इलाहाबाद सीट- 41.04%
  • अंबेडकर नगर सीट- 50.01%
  • आजमगढ़ सीट- 45.38%
  • बस्ती लोकसभा सीट- 47.03%
  • भदोही लोकसभा सीट- 42.39%
  • डुमरियगंज लोकसभा सीट- 43.96%
  • जौनपुर सीट- 43.75%
  • लालगंज सीट- 44.63%
  • मछलीशहर लोकसभा सीट- 43.89%
  • फुलपुर सीट- 39.06%
  • प्रतापगढ़ लोकसभा सीट- 41.87%
  • संत कबीर नगर लोकसभा सीट- 43.49%
  • श्रावस्ती लोकसभा सीट- 43.50%
  • सुल्तानपुर लोकसभा सीट- 45.31%