11th Nov Header

लोकसभा चुनाव 2024: चौथे चरण में तीन बजे तक 52.60% मतदान, जानें यूपी की सीटों की स्थिति 

नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए सोमवार (13 मई) को सुबह सात बजे से मतदान जारी है। इस चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदाता 1717 प्रत्यशियों के लिए मतदान हो रहा है। इस चरण में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही एक पूर्व सीएम भी चुनावी मैदान में हैं।

दोपहर तीन बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी वोटिंग?

आंध्र प्रदेश- 55.49%

बिहार- 45.23%

जम्मू कश्मीर- 29.93%

झारखंड- 56.42%

मध्य प्रदेश- 59.63%

महाराष्ट्र- 42.35%

ओडिशा- 52.91%

तेलंगाना- 52.34%

उत्तर प्रदेश- 48.41%

पश्चिम बंगाल- 66.05%

यूपी में तीन बजे तक 48.41 फीसदी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों के साथ ही ददरौल विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच निर्वाचन क्षेत्र के 2,47,47,027 मतदाता 130 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, इनमें 16 महिलाएं शामिल हैं। कन्नौज सीट से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, उन्नाव से साक्षी महाराज समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

तीन बजे तक मतदान प्रतिशत

शाहजहांपुर- 44.21%

खीरी- 53.87%

धौरहरा- 54.05%%

सीतापुर- 52.87%

हरदोई- 47.99%

मिश्रिख- 47.01%

उन्नाव- 46.56%

फर्रूखाबाद- 49.17%

इटावा- 46.19%

कन्नौज- 51.73%

कानपुर- 41.44%

अकबरपुर- 46.36%

बहराइच- 49.10%