UP Ad 1 23rd Sep

लोकसभा चुनाव 2024: छठे चरण में शाम 5 बजे तक 57.7% वोटिंग, देखें यूपी में हुआ कितना मतदान

नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में शनिवार (25 मई) को सुबह से आठ प्रदेशों में हो रहा मतदान अब संपन्‍न हो चुका है। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। छठे चरण की 58 सीटों पर 5 बजे तक 57.7 फीसदी मतदान हुआ है।

Middle Ad 23rd Sep UP

शाम पांच बजे तक मतदान प्रतिशत के आंकड़े  

  • बिहार- 52.24%
  • हरियाणा- 55.93%
  • जम्मू-कश्मीर- 51.35%
  • झारखंड- 61.41%
  • दिल्ली- 53.73%
  • ओडिशा- 59.60%
  • उत्तर प्रदेश- 52.02%
  • पश्चिम बंगाल- 77.99%

यूपी में 5 बजे तक 52.02 फीसदी मतदान

वहीं, यूपी में छठे चरण की 14 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इस चरण के लोकसभा चुनाव में 162 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 146 पुरुष और 16 महिला हैं।

  • सुल्तानपुर- 53.60%
  • प्रतापगढ़- 49.65%
  • फूलपुर- 46.80%
  • इलाहाबाद- 49.30%
  • अंबेडकर नगर- 59.53%
  • श्रावस्ती- 50.71%
  • डुमरियागंज- 50.62%
  • बस्ती- 55.03%
  • संतकबीरनगर- 51.11%
  • लालगंज- 52.86%
  • आजमगढ़- 54.20%
  • जौनपुर- 52.65%
  • मछलीशहर- 52.10%
  • भदोही- 50.67%