लोकसभा चुनाव 2024: 7वें चरण में शाम पांच बजे तक 58.34% वोटिंग, जानें यूपी का हाल 

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान शनिवार (1 जून) को शाम 5 बजे संपन्न हुआ। इस दौरान आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 57 सीटों पर वोटिंग हुई। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। दिन चढ़ने के साथ ही बिहार, यूपी और पंजाब के कुछ इलाकों के मतदान केंद्रों पर सन्नाटा देखा गया। वोटों की गणना 4 जून को होगी।

सातवें और अंतिम चरण में बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वोटिंग हुई। शाम पांच बजे तक 58.34% वोटिंग हो गई है।

राज्यवार मतदान प्रतिशत

  • यूपी- 54%
  • ओडिशा- 62.46%
  • चंडीगढ़- 62.80%
  • झारखंड- 67.95%
  • पंजाब- 55.20%
  • पश्चिम बंगाल- 69.89%
  • बिहार- 48.86%
  • हिमाचल प्रदेश- 66.56%

यूपी में अंतिम चरण में 54 फीसदी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में उत्‍तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। इस चरण में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय, पंकज चौधरी और अनुप्रिया पटेल के अलावा अफजाल अंसारी समेत 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। शाम पांच बजे तक महराजगंज में सबसे ज्‍यादा 58.66 फीसदी और बांसगांव में 50.06 फीसदी वोटिंग हुई। इसके अलावा गोरखपुर में 52.53, मिर्जापुर में 55. 83, घोसी लोकसभा सीट पर 53.21 और चंदौली में 58.18 फीसदी मतदान हुआ।