लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर 5 बजे तक 63.77% मतदान

नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में मंगलवार (7 मई) को 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीट पर वोटिंग चल रही है। यह शाम 6 बजे तक चलेगी। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक 63.77 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 73.93 फीसदी और सबसे कम महाराष्ट्र में 53.40 फीसदी मतदान हुआ।

किस राज्‍य में शाम 5 बजे तक हुआ कितने प्रतिशत मतदान

  • असम- 74.86%
  • बिहार- 56.01%
  • छत्तीसगढ़- 66.87%
  • दादरा नगर हवेली- 65.23%
  • गोवा- 72.52%
  • गुजरात- 55.22%
  • कर्नाटक- 66.05%
  • मध्य प्रदेश- 62.28%
  • महाराष्ट्र- 53.40%
  • उत्तर प्रदेश- 55.13%
  • पश्चिम बंगाल- 79.93%

यूपी में शाम 5 बजे तक 55 फीसदी मतदान

  • संभल- 61.10%
  • हाथरस- 53.54%
  • आगरा- 51.53%
  • फतेहपुर सिकरी- 54.93%
  • फिरोजाबाद- 56.27%
  • मैनपुरी- 55.88%
  • एटा- 57.07%
  • बदायूं- 52.77%
  • आंवला- 54.73%
  • बरेली- 54.21%