11th Nov Header

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्‍ट, इन पर लगाया दांव

नई दिल्‍ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शुक्रवार (22 मार्च) को 16 प्रत्‍याशियों की चौथी लिस्‍ट जारी कर दी है। इसमें तमिलनाडु के 15 और पुडुचेरी के एक उम्‍मीदवार का नाम शामिल है। इसके अलावा पार्टी ने तमिलनाडु और त्रिपुरा विधानसभा के आगामी उप-चुनावों के लिए क्रमशः वी. एस. नंथिनी और श्री दीपक मजूमदार को प्रत्यााशी बनाया है।

BJP Candidates List

भाजपा की ओर से जारी इस लिस्‍ट के अनुसार, चेन्नई उत्तर से आर सी पॉल कनगराज, तिरूवल्लूर से पॉन वी बालागणपति, तिरवन्नमलाई से ए अश्वथामन, नामक्कल से के पी रामलिंगम, त्रिपुर से ए पी मुरुगनांदम, पोलाची से के वसंतराजन, करूर से वी वी सेंथिलनाथन, चिदंबरम से श्रीमती पी कार्तियायनी, नागपत्तिनम से एस जी रमेश,तंजावुर से एम मुरुगानंदम, शिवगंगा से देवनाथन यादव, मदुरै से राम श्रीनिवासन, विरूद्धनगर से राधिका शरतकुमार और टेनकासी से बी जॉन पांडियान को प्रत्‍याशी बनाया गया है। वहीं, पुडुचेरी की एकमात्र लोकसभा सीट से बीजेपी ने ए नमाशिवायम को टिकट दिया है।

BJP Candidates 4th List

तमिलनाडु में अब तक 24 प्रत्‍याशियों की घोषणा

इससे पहले गुरुवार को बीजेपी ने पूर्व राज्यपाल तिमिलसाई सौन्दर्यराजन, पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन सहित राज्य से नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इस प्रकार तमिलनाडु के लिए भाजपा ने अब तक 24 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।