Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मिशन 80 के लक्ष्य को साधने में जी-जान से जुटी हुई है। आज यूपी बीजेपी अपने प्लान को अंतिम रूप देने जा रही है। आज तय होगा लोकसभा चुनाव का पूरा फाइनल यूपी प्लान। आचार संहिता लगते ही कितनी रैली होनी है इसपर प्लान तैयार किया जाएगा। आज सीएम योगी, प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा की यूपी के हर लोकसभा को कवर करने के लिए रैली प्लान बनाया जाएगा। दरअसल, बीजेपी में प्रत्याशियों के नामो की घोषणा से पहले आज सबसे बड़ी बैठक आयोजित होनी है।
दिल्ली में आगामी दिनों में होने वाली पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक से पहले यूपी भजपा की बड़ी बैठक आज आयोजित होगी। बैठक में सीएम योगी, बैजयंत पांडा, धर्मपाल सिंह, भूपेंद्र चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम, सभी मोर्चो के अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। दिल्ली में हुई बैठक में तय हुए एजेंडे को पूरा करने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांटी जाएगी।
बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर 3:30 बैठक होनी है। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। यूपी के लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक भी बैठक में शामिल होंगे।