लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण सभागार में मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब व जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी लखनऊ सूर्य पाल गंगवार द्वारा RWA रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और समस्त पत्रकार बंधुओं के साथ जनपद का पोलिंग बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया की लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए कुल 3768 बूथों का निर्माण कराया गया है। जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधाओं के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं।
उन्होंने बताया की हमे जनपद का पोलिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है। आप सभी को यह एक अहम जिम्मेदारी दी जा रही है की आप लोग जनपद के मतदाताओं को आगामी 20 मई को मतदान करने के लिए जागरूक करे।
जनपद में रिकार्ड मतदान कराना ही लक्ष्य
उन्होंने बताया की पिछले लोक सभा सामान्य निर्वाचन में मोहनलालगंज लोक सभा में तो 62% मतदान हुआ था पर लखनऊ लोक सभा में केवल 54% ही मतदान हुआ था, जोकि बहुत ही निराशाजनक है। हमे इस बार इस मिथ को तोड़ते हुए जनपद में रिकार्ड मतदान कराना है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई के उनके द्वारा पूरे मोटिवेशन के साथ लोगो को मतदान करने के लिए जागरूक किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन के द्वारा https://boothlocation.in/ पोर्टल को लांच किया गया है। जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने बूथ की लोकेशन को घर बैठे ही प्राप्त कर सकता है।
उक्त के साथ ही इस लिंक के द्वारा आप अपने बूथ की वोटर लिस्ट भी देख सकते है। साथ ही निर्वाचन वाले दिन इस लिंक पर किस बूथ पर कितनी वेटिंग है इसकी जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। उक्त के अतिरिक्त अन्य जानकारियों जैसे ऑनलाइन वोटर पर्ची आदि की जानकारी के लिए Voter Helpline App के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया की वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के लिए भी अलग से व्यवस्था कराई जा रही है। उक्त के साथ ही सभी बूथों पर AMF (पेयजल, शौचालय, शेड) आदि की व्यवथाओ को भी सुनिश्चित कराया जा रहा है।
14 मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट्स में पोलिंग बूथ
मंडलायुक्त द्वारा बताया गया की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में रहने वाले मतदाताओं की सुविधा के लिए जनपद के 14 मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट्स में पोलिंग बूथ भी बनाए गए है ताकि बिल्डिंग में रहने वाले मतदाता वहीं पर मतदान कर सके। उनके द्वारा उपस्थित समस्त पदाधिकारियों और पत्रकार बंधुओ से अपेक्षा की गई के उनके द्वारा वृहद स्तर पर जनपद के मतदाताओं को जागरूक करते हुए आगामी 20 मई को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।