21st Nov Header Ad

Loksabha Election 2024: मथुरा से होगी भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत, सीएम योगी भरेंगे हुंकार

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में प्रचार अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराने की तैयारी में है। पार्टी की ओर से होली के तुरंत बाद का कार्यक्रम इसके लिए प्रस्तावित किया गया है। इसके तहत मुख्यमंत्री प्रबुद्ध सम्मेलन कर प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ बैठक कर पार्टी की रीति-नीति के बारे में चर्चा करेंगे।

पार्टी की ओर से प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हर दिन एक क्षेत्र में तीन-तीन सम्मेलन करेंगे। पहले दिन 27 मार्च को सम्मेलन की शुरुआत मथुरा से करेंगे। इसके बाद वह मेरठ व गाजियाबाद जाएंगे। 28 मार्च को बिजनौर, मुरादाबाद व अमरोहा में सम्मेलन प्रस्तावित है।

29 मार्च को शामली, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर, 30 मार्च को बागपत, बुलंदशहर व गौतमबुद्धनगर तथा 31 मार्च को बरेली, रामपुर व पीलीभीत में प्रबुद्ध सम्मेलन प्रस्तावित है। इसको लेकर पार्टी की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है।