1st Nov Ad

Lucknow: ऑनलाइन कैब ड्राइवर ने की हड़ताल, किराया बढ़ाने की है मांग

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में ऑनलाइन कैब एसोसिएशन ने एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। जिसके कारण ओला, उबर, इन ड्राइवर और रैपिडो आज सेवाएं नहीं दे रही हैं। कर्मचारियों ने कैब कंपनियों से 20 रुपये प्रति किलोमीटर रेट बढ़ाने की मांग की है। इसको लेकर लखनऊ के वृंदावन में बड़ी संख्या में ड्राइवरों ने अपने वाहन खड़े कर दिए और हजारों की संख्या में एकत्र होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने प्रति किलोमीटर रेट बढ़ाने की मांग, ड्राइवर इंश्योरेंस और ड्राइवर के लिए हेल्पलाइन नंबर समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है।