11th Nov Header

लखनऊ: सीवर सफाई के दौरान गड्ढे में गिरे दो मजदूर, दोनों की हुई मौत

लखनऊ: राजधानी स्थित थाना वजीरगंज में बुधवार (1 मई) को दर्दनाक हादसा हो गया। शहीद स्मारक के सामने सीवर की सफाई कर रहे दो मजदूर गड्ढे में गिर गए। उन्हें बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया।

दोनों सीवर से निकालने के तुरंत बाद इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, मजदूरों ने सफाई के लिए जरूरी उपकरण नहीं पहने थे।