लखनऊ: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के संयुक्त मिशन ‘गगनयान’ के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों में लखनऊ के रहने वाले कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं। अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इसके लिए चुने गए सभी अंतरिक्ष यात्रियों का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है।
इस मौके पर शुभांशु शुक्ला के पिता शंभु दयाल शुक्ला ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। मैं सभी को मिशन की सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं हमेशा ही शुभांशु की सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं। उन्होंने बताया कि मैं चाहता था कि शुभांशु सेना में जाने के बजाय सिविल सेवाओं में जाए पर जब वायु सेना के लिए उसका चयन हो गया तो मैंने बिल्कुल भी उसका विरोध नहीं किया।
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | ISRO has selected Group Captain Shubhanshu Shukla as the 'prime astronaut' for its first collaborative mission with NASA to the International Space Station, his father Shambhu Dayal Shukla says, "…I wish this mission to be successful. I always… pic.twitter.com/KQU9ssICBF
— ANI (@ANI) August 3, 2024
मैं कभी भी नकारात्मक नहीं सोचता
शुभांशु शुक्ला ने कहा कि मैं उन पलों को कभी नहीं भूल सकता जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन के लिए शुभांशु के नाम की घोषणा की और उन्हें बैज दिया। मैं कभी भी नकारात्मक नहीं सोचता। जो भी होता है अच्छे के लिए ही होता है। इस मौके पर शुभांशु की मां ऊषा शुक्ला ने कहा कि शुभांशु बचपन से ही पढ़ने लिखने में बड़ा होशियार थे। वो शुक्रवार को प्रशिक्षण के लिए अमेरिका रवाना हो गए।
बता दें कि जून 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो और नासा के संयुक्त अभियान मिशन गगनयान की घोषणा की थी।