UP Ad 1 23rd Sep

जाम खुलवाने गए दरोगा पर भीड़ ने बोला हमला

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में आक्रोशित भीड़ का दरोगा पर कहर टूट पड़ा। भीड़ ने दरोगा के साथ जमकर मारपीट की। जान बचाने के लिए भागने पर भी भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ और लाठी डंडों से दरोगा पर जानलेवा हमला बोल दिया। बता दें कि सड़क हादसे में किशोर की मौत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना से नाराज लोगों ने विरोध में सड़क जाम कर दिया। जाम की सूचना पर दरोगा पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे। समझाने बुझाने के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और भीड़ ने दरोगा पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Middle Ad 23rd Sep UP

वहीं दरोगा की पिटाई होता देख तीन पुलिस कर्मी मौके से भाग खड़े हुए। मामला पनवाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत आफतपुरा गांव का है। बवाल की सूचना पाकर एसडीएम और सीओ भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने नाराज ग्रामीणों को समझा बुझाकर हंगामा शांत कराया। पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चिह्नित करने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, आफतपुरा गांव में रहने वाले गोपी अहिरवार का 13 वर्षीय बेटा प्रिंस साइकिल से जा रहा था। राठ की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने प्रिंस को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।