11th Nov Header

जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर की झेलम नदी में नाव पलट गया। जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तीन लोगों का इलाज चल रहा है। यह घटना श्रीनगर के गंडाबल-बटवारा इलाके में हुआ। नाव  पर श्रमिक और स्कूली छात्र सवार थे। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस दल ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया किया। सात लोगों को रिकवर करके अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि चार लोगों की मृत्यु हो चुकी है। तीन अन्य का इलाज किया जा रहा है।

इनकी हुई मौत

घटना में मरने वालों की पहचान शब्बीर अहमद (26), 32 और 18 वर्षीय दो महिलाएं व गुलजार अहमद (41) के रूप में हुई है। जिन्हें एसएमएचएस अस्पताल में मौत के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। यही कारण है कि झील और नदियों का जलस्तर बढ़ा है। जबकि पुंछ-राजौरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाले मुगल रोड पर बर्फबारी के चलते यातायात सेवाएं बंद हैं।