लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से सिवान जा रही बस की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे में बस सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार रात 2:00 बजे की है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का एक हिस्सा उड़ गया।
#amethipolice थानाक्षेत्र बाजार शुक्ल अन्तर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से सिवान जाने वाली बस की टक्कर अज्ञात वाहन से हो जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल हेतु भेजकर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही के संबन्ध में #CO_मुसाफिरखाना द्वारा दी गई बाइट। pic.twitter.com/p5iSHwhCJn
— AMETHI POLICE (@amethipolice) July 8, 2024
वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
हादसा शुक्ला बाजार थाना के पास हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन के साथ ड्राइवर फरार है। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है। घायलों में ज्यादातर लोगों के सिर में चोट आई है। हादसे के बाद सड़क पर जाम लगा गया था। रात में क्रेन बुलाकर बस को रास्ते से हटाया गया।
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा
वहीं, बिहार के बेगूसराय में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ऑटो और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों ने जान गंवा दी। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट रतन चौक के पास NH- 31 की है।