UP Ad 1 23rd Sep

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन हुआ हिंसक, बीड में कर्फ्यू; इंटरनेट बंद

मराठा आरक्षण पर अध्यादेश ला सकती है शिंदे सरकार

बीड: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर हो रहा प्रदर्शन अब हिंसक हो गया है। सबसे प्रभावित बीड जिले में सुरक्षा के मद्देनजर कर्फ्यू लगा दिया गया है। साथ ही इंटरनेट भी बंद कर दिया है। जालना में बीते 12 घंटों में तीन लोगों ने सुसाइड करने का प्रयास किया।

Middle Ad 23rd Sep UP

इस बीच शिंदे सरकार सोमवार रातभर सक्रिय मोड में रही। देर रात मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीटिंग की। दिव्य मराठी के सूत्रों के अनुसार, मंगलवार दोपहर तक सरकार कैबिनेट बैठक बुला सकती है। इसमें विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर विचार कर सकती है। इस दौरान सरकार मराठाओं को आरक्षण देने के लिए अध्यादेश भी ला सकती है।

आंदोलन नेता से मिले सीएम एकनाथ शिंदे

मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जारंगे जालना के अंतरौली में छह दिन से भूख हड़ताल पर हैं। सीएम शिंदे ने मंगलवार सुबह उनसे बात की और इसके बाद उन्होंने पानी पिया। बता दें कि राज्य में दो दिनों में राज्य परिवहन निगम की 13 बसों में तोड़-फोड़ की गई है, जिस कारण 250 में से 30 डिपो बंद करने पड़े। आंदोलनकर्ताओं ने उमरगा तहसील के तुरोरी गांव में कर्नाटक डिपो की एक बस में आग लगा दी।