11th Nov Header

Mathura: थाने पहुंचीं दुल्हन ने पति पर लगाया ‘हैवानियत’ का आरोप

Mathura Crime: यूपी के मथुरा में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। दरअसल, शादी के दो महीने बाद ही नई नवेली दुल्हन थाने पहुंची और उसने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दुल्हन ने पति पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। बता दें की मथुरा के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता ने पति पर जबरन अप्राकृतिक कृत्य करने का दबाव बनाने और मना करने पर गला दबाकर जान लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

दुल्हन ने दर्ज कराया मुकदमा

कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता ने दर्ज कराए मुकदमे में पति पर आरोप लगाया कि 14 फरवरी की रात करीब साढ़े दस बजे जबरन अप्राकृतिक कृत्य करने का दबाव बनाने लगा। जब उसने इन्कार किया तो जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। पत्नी का आरोप है कि वे बड़ी मुश्किल से जान बचाकर भागी तो पति ने दोबारा शराब पीकर उसे पकड़ लिया। लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि दो माह पहले ही आरोपी से विवाहिता की शादी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।