1st Oct to 10th Oct Ad

मायावती का सपा प्रमुख पर गंभीर आरोप, कहा- अखिलेश ने गिरगिट की तरह रंग बदला

बसपा के लोगों को अखिलेश से किया सावधान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने गिरगिट की तरह रंग बदला। ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए। मायावती ने कहा कि विपक्ष के इंडिया गठबंधन को लेकर सपा मुखिया ने बसपा के लोगों को गुमराह करने के लिए गिरगिट की तरह रंग बदला है, उससे बसपा के लोगों को सतर्क रहना होगा।

Middle Ad 23rd Sep UP

दरअसल, बीते दिनों में अखिलेश यादव के बसपा को लेकर सुर अचानक बदल गए थे। अखिलेश यादव ने मायावती के इंडिया गठबंधन से जुड़ने के संकेत दिए थे। तब उन्होंने कहा था, ‘मायावती वरिष्ठ नेता हैं। हम सब उनका सम्मान करते हैं, मैं भी करता हूं और आप भी करें, उनके खिलाफ़ कोई बयान न दें। बसपा सुप्रीमो को सम्मान करते हैं अगर वो ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल होती हैं तो इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।