फतेहपुर में मिशन शक्ति फेज 4 का आगाज, रवाना हुई रैली

फतेहपुर: जिले में मिशन शक्ति फेज 4 का आगाज हो गया है। इसके लिए डीएम सी इंदुमती और पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसके साथ ही विधायक और अधिकारियों ने मिशन शक्ति में शानदार कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विधायक कृष्णा पासवान, विकास गुप्ता, राजेंद्र पटेल, डीएम सी इंदुमती, एसपी उदय शंकर सिंह, सीडीओ सूरज पटेल मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी सी इंदुमति, पुलिस अधीक्षक, उदय शंकर सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कलेक्ट्रेट, पटेल नगर, आईटीआई, वर्मा तिराहा, ज्वाला गंज, बाकरगंज, सदर अस्पताल, बिंदकी बस स्टॉप, पथरकटा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई। रैली में 50 से अधिक बाइक और 25 से अधिक चार पहिया वाहन में 200 महिला पुलिसकर्मी और शिक्षा विभाग की महिलाओं ने भाग लिया। जागरूकता रैली के माध्यम से महिलाओं में सुरक्षा की भावना जगाना और 1090 के बारे में जानकारी देना शामिल है।

फतेहपुर में मिशन शक्ति फेज 4 का आगाज, रवाना हुई रैली

लाइव सुना गया सीएम योगी का संबोधन

मिशन शक्ति के चौथे चरण में शानदार कार्य करने वाली महिलाओं को जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, खागा विधायक कृष्णा पासवान, अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता, बिन्दकी विधायक राजेंद्र पटेल, जिलाधिकारी सी इंदुमती, पुलिस अधीक्षक विजय शंकर सिंह ने सम्मानित किया। इसके पूर्व गांधी सभागार में सीएम योगी आदित्यनाथ का लाइव संबो‍धन सुना गया।

फतेहपुर में मिशन शक्ति फेज 4 का आगाज, रवाना हुई रैली

राधानगर थाने में हुआ आयोजन

राधानागर थाना सहित जिले के सभी थानों में मिशन शक्ति फेज 4 का आयोजन हुआ। राधानगर थाने में महिला कॉस्टेबल सुमन, अनीता, माया, रूचि ने आयी हुईं महिलाओं कॉ जागरूक किया। राधानगर इंस्पेक्टर राज किशोर ने बताया ने यहाँ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव भाषण को सुनाने के लिए व्यवस्था की गई थी।