MP Election 2023: कांग्रेस की प्रचार और चुनाव समिति का गठन, कांतिलाल भूरिया-कमलनाथ बने अध्यक्ष

कांग्रेस (Congress) ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने प्रचार और चुनाव समिति का गठन किया है.

प्रचार समिति का अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री और आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया (Kantilal Bhuriya) को बनाया गया है। समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल और विवेक तन्खा को भी शामिल किया गया है।

समिति में शामिल अन्य सदस्यों में राजमणि पटेल, नकुल नाथ, सज्जन सिंह वर्मा, एनपी प्रजापति, केपी सिंह कक्काजू, लक्ष्मण सिंह, बाला बच्चन, ओम्कार सिंह मरकाम, विजयलक्ष्मी साधो, राजेंद्र सिंह , हिमना कवारे, लखन सिंह यादव और सुखदेव पनसे हैं।

इसके अलावा, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, सुरेंद्र सिंह हनी बघेल, रामनिवास रावत, सुरेंद्र चौधरी, आरिफ मसूद, अखिल भारतीय सेवा दल के पूर्व प्रमुख महेंद्र जोशी, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व प्रमुख शोभा ओझा, अशोक सिंह, राजीव सिंह और सभी फ्रंटल संगठनों के राज्य प्रमुखों के साथ एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विभाग के राज्य अध्यक्षों को चुना गया है।