21st Nov Header Ad

नवनियुक्त महानगर उपाध्यक्ष का पार्टी कार्यालय पर हुआ स्वागत

फूल माला पहना कर किया स्वागत

बरेली: महानगर समाजवादी पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद की कमेटी में महानगर उपाध्यक्ष रह चुके दिनेश यादव को मौजूदा अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की टीम में उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर पहुँचे महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव का जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने फूल माला पहना कर स्वागत किया।

इस दौरान महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष अशफ़ाक़ गाजी, सचिव धीरज यादव “हैप्पी”, सुजीत भारती, अल्लू गद्दी, अनिल जौहरी, मोहित सक्सेना, नाज़िम कुरैशी, संजीव कश्यप, मोहसिन खान आदि प्रमुख सपाई मौजूद रहे।