UP Ad 1 23rd Sep

मंच पर भाषण के दौरान बेहोश हुए नितिन गडकरी, जानें अब कैसी है तबीयत?

मुंबई: महाराष्ट्र के यवतमाल में बुधवार (24 अप्रैल) को चुनावी जनसभा को संबोधित करने के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडगरी बेहोश हो गए। शुगर लेवल गिरने से उनकी तबीयत खराब हुई, जिस कारण भाषण के दौरान उनको चक्कर आया और मंच पर गिर गए। अब उनकी तबीतय स्थिर बताई जा रही है।

Middle Ad 23rd Sep UP

दरअसल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी यवतमाल में एनडीए के उम्मीदवार राजश्री पाटिल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। प्रचार के दौरान ही उनकी तबीतय खराब हो गई। वो भाषण दे रहे थे तभी उन्हें चक्कर आ गया और वो मंच पर गिर गए। मंच पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद लोगों ने केंद्रीय मंत्री को संभाला, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि मंच पर मौजूद लोग और उनके सुरक्षाकर्मी नितिन गडकरी को उठा रहे हैं।

आराम से बाद शुरू किया भाषण

बुधवार (24 अप्रैल) को पुसद में शिवाजी ग्राउंड में महायुति की उम्मीदवार राजश्री पाटिल के पक्ष में सभा का आयोजन किया गया था। जैसे ही नितिन गडकरी मंच पर बोलने के लिए उठे उन्हें चक्कर जैसा महसूस हुआ। कुछ देर आराम करने के बाद नितिन गडकरी ने फिर से अपना भाषण शुरू किया। गडकरी को कुछ मिनट मंच के पीछे ले जाया गया। कुछ मिनट के विश्राम के बाद गडकरी ने पुसद की सभा को फिर संबोधित करना शुरू किया।

गौरतलब है कि नितिन गडकरी विदर्भ में एनडीए प्रत्याशियों के लिए आज तीन अलग-अलग सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। पुसद की सभा बुधवार के दिन की उनकी दूसरी सभा थी।