यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, पति-पत्नी समेत 5 की मौत

घायल तीन बच्चों की हालत गंभीर

नोएडा: नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल तीनों बच्चे हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले पांचों झारखंड के पलामू के रहने वाले हैं। मृतकों के नाम उपेंद्र बैठा, बिजेंद्र बैठा, कांति देवी, कुव ज्योती और सुरेश है। वहीं उपेंद्र बैठा और बिजेंद्र बैठा भाई हैं। मृतका कांति देवी बिजेंद्र बैठा की पत्नी हैं। कुव ज्योति जिसकी उम्र 12 साल बताई जा रही है, वह बिजेंद्र बैठा की बेटी थी। हादसे में जान गंवाने वाले सुरेश की उम्र 45 साल बताई जा रही है, उसके पिता का नाम श्रीकांत कामत बैठा है।