11th Nov Header

हल्द्वानी की घटना पर साक्षी महाराज बोले- राष्ट्रवाद के रास्ते पर चल पड़ी है जनता

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक शादी समारोह में पहुंचे साक्षी महाराज ने जयंत चौधरी के भाजपा में जाने को लेकर कहा कि गठबंधन से जयंत चौधरी को अमृत मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता राष्ट्रवाद के रास्ते पर चल पड़ी है।

हल्द्वानी की घटना पर साक्षी महाराज बोले कि जिस तरह पहले लव जेहाद चलता था। उसी तरह अब लैंड जेहाद चल रहा है। कहा कि यह बीमारी बहुत पुरानी है। लैंड जेहाद के खिलाफ कार्रवाई करेंगे तो दर्द तो होगा ही लेकिन ऐसी घटनाओं से बचना चाहिए। इसे नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे।

किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने से जाटों को हीं नहीं, बल्कि सम्पूर्ण किसानों पर प्रभाव होगा। इसका परिणाम ये होगा कि पश्चिम की सभी सीट दोनों गठबंधन जीतेंगे।