एक तरफ संविधान के रक्षक, दूसरी ओर उसकी धज्जियां उड़ाने वाले: अखिलेश यादव

Samajwadi Party Press Conference: लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में आजमगढ़ से बसपा के कद्दावर नेता गुड्डू जमाली शामिल हुए। गुड्डू जमाली के अलावा बसपा के तमाम नेता जिसमे अबरार अहमद, महफूज़ बेग, सुहेल बेग, फैजान अहमद, अनवर अहमद, सुलेमान अंसारी, नुमान प्रधान, सलीम उर्फ गुड्डू, पप्पु प्रधान, दिनेश मौर्या, मोहम्मद असलम, जमशेद आलम, सतीश सिंह, रहमान प्रधान, नशिम प्रधान आदि का नाम शामिल है।

सपा में होगा सभी का सम्मान: शिवपाल सिंह यादव

इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा की गुड्डू जमाली के साथ आये सभी बसपा के नेताओं का स्वागत है। गुड्डू जमाली के साथ आये तमाम साथियों का समाजवादी पार्टी में सम्मान रहेगा। भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र की हत्या की है, पीडीए के लोग इन लोगों को सबक सिखाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के लोग राम के नाम पर झूठ बोलते हैं।

दिल से ली है सपा की सदस्यता: गुड्डू जमाली

वहीं, सपा में शामिल हुए गुड्डू जमाली ने कहा की समाजवादी पार्टी की मैने दिल से सदयस्ता ली है, मैं और मेरे लोग सपा के प्रति हमेशा वफादार रहेंगे। जब हम लोग मिल कर लड़ेंगे तो कोई ताकत हमें रोक नहीं सकती, बीजेपी के लोग डरे हुए हैं।

एक तरफ संविधान के रक्षक, दूसरी ओर संविधान तोड़ने वाले

वहीं, अखिलेश यादव ने कहा की गुड्डू जमाली के साथ आये सभी नेताओं का परिवार में स्वागत है। जिस तरीक़े से कभी समुद्र मंथन हुआ था अब सविंधान मंथन होगा। एक तरफ संविधान के रक्षक होंगे, दूसरी तरफ संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले लोग हैं। हमारा PDA परिवार बढ़ता जा रहा है, हम जितना परिवार बढ़ा लेंगे हम उतना ही बढ़ते जाएंगे। गुड्डू जमाली और उनके साथियों को यहां घर जैसा माहौल मिलेगा।