11th Nov Header

UP News: वाराणसी में बोले ओपी राजभर, देशवासियों से अन्याय करने वाले निकाल रहे न्याय यात्रा

UP News: सुभासपा चीफ ओपी राजभर ने कहा है की लोकसभा चुनाव में एनडीए के साथ मिलकर उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होने राहुल गांधी की यात्रा पर तंज़ कसते हुए कहा की देशवासियों के साथ अन्याय करने वाले न्याय यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन जनता उन्हें पहचान चुकी हैं। जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने सारनाथ के खजुही स्थित एक गार्डेन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं हैं। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा में सुभासपा एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। उनकी पार्टी यूपी में तीन, बिहार में दो सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। आगामी चुनाव में उनकी पार्टी का मुद्दा एक देश एक समान निशुल्क शिक्षा, गरीब को निशुल्क इलाज होगा। वर्तमान में रोजगार परक शिक्षा की जरूरत है। हमारी योजना है कि कक्षा चार से तकनीकी विषय अनिवार्य रूप से बढ़ाना चाहिए। उन्होंने घरेलू बिजली का बिल माफ करने की बात कही।