1st Nov Ad

पेरिस ओलंपिक 2024: विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, किया बड़ा उलटफेर

नई दिल्ली:  पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की विनेश फोगाट कमाल का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उनके आगे यूक्रेन की ओक्साना लिवाच प्लेयर टिक नहीं पाई और मुकाबला हार गई। लिवाच ने कोशिश तो बहुत की। पर अंत में बाजी विनेश का हाथ लगी। क्वार्टर फाइनल मैच उन्होंने 7-5 से जीत लिया है। अब उनका सेमीफाइनल मुकाबला गुजमान लोपेज से आज रात में 10.15 बजे होगा।

राउंड-16 में किया था बड़ा उलटफेर

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक के महिला 50 किग्रा कुश्ती के अंतिम-16 मैच में जापान की युई सुसाकी को 3-2 हरा कर बड़ा उलटफेर किया। चार बार की विश्व चैम्पियन सुसाकी ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। जापान की पहलवान की इंटरनेशनल कुश्ती में यह पहली हार है, जिससे विनेश की यह सफलता और भी खास हो जाती है। विनेश के खिलाफ मुकाबले में आखरी कुछ सेकेंड से पहले सुसाकी पास 2-0 की बढ़त थी।

अनुभव का किया इस्तेमाल

अपना तीसरा ओलंपिक खेल रही विनेश अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल कर आखिरी पांच सेकेंड में जापान की चैम्पियन पहलवान को टेकडाउन कर दो अंक हासिल करने में सफल रही। जापान की टीम ने इसके खिलाफ अपील भी की लेकिन रेफरी ने वीडियो रीप्ले देखने के बाद उसे खारिज कर दिया जिससे विनेश को एक और अंक मिला और उन्होंने 3-2 से जीत हासिल कर ली।