21st Nov Header Ad

जनता लड़ रही मेरे लिए चुनाव, नगीना में बोले चंद्रशेखर आजाद

लोकसभा चुनाव 2024: बिजनौर जिले की नगीना लोकसभा सीट पर भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर आजाद रावण भी चुनाव लड़ रहे हैं। एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में चन्द्रशेखर ने कहा कि यहां की जनता हमेशा से ठगी जाती रही है। इसके साथ ही बताया कि जनता के कहने पर ही चुनाव के मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि ये जनता वोट डालने का इंतजार कर रही है।

चन्द्रशेखर ने बातचीत में कहा कि नगीना क्षेत्र में रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं है। यदि चुनाव जीते तो प्राथमिकता के आधार पर इस समस्या का समाधान करेंगे। कहा कि वो जनता के लिए 11 साल से लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई परेशान होता है तो वह बिना बुलाए जाते हैं और जो संभव मदद हो सकती है करते हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता को सिर्फ ठगा गया है। लेकिन इस बार जनता ने मन बना लिया है। यह भी बताया कि यहां पर चुनाव वो नहीं लड़ रहे बल्कि जनता उनके लिए चुनाव लड़ रही है।