वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उन्हें भेंट करने के लिए काशी बुनकर ने एक नायाब तोहफा तैयार किया है। रेशमी धागों से पीएम को आशीर्वाद देतीं उनकी मां हीराबेन की जीवंत छवि उकेरी है। बुनकर सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने दो सहयोगियों के साथ मिलकर कतान के धागों से यह विशेष वॉल हैंगिंग तैयार की है। इसमें दिवंगत मां हीराबेन अपने पुत्र नरेंद्र मोदी के सिर पर हाथ रखकर स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देती दिखाई दे रही हैं।