बस्ती में पीएम मोदी बोले- प्रभु श्रीराम को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं दोनों शहजादे

बस्‍ती: लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार में व्‍यस्‍त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (22 मई) को बस्ती में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि दोनों शहजादे ( अखिलेश और राहुल) मिलकर अफवाह उड़ा रहे हैं कि यूपी की 79 सीट जीत जाएंगे। अब जाना दिन में सपने देखने का क्या मतलब होता है। 4 जून को ये जनता ही इन्हें नींद से जगा देगी। तब ये ईवीएम पर ठीकरा फोड़ेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन की पार्टियों ने तुष्टीकरण की हदें पार कर दीं। देश 500 वर्षों से राम मंदिर की प्रतिक्षा कर रहा था। लेकिन, ये इंडी वालों को राम मंदिर और प्रभु श्री राम से पेरशानी है। सपा के एक बड़े नेता कहते हैं, राम मंदिर बेकार है। कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर का फैसला पलटना चाहते हैं। ये इंडी गठबंधन वाले मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। फिर से रामलला को टेंट में भेजना चाह रहे हैं। आप सभी को अपने वोट से इन्हें करारी चोट करनी है। इस समय कांग्रेस और सपा को अचानक संविधान की याद आ गई। इसी कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाया था। संविधान खत्म करने की भरपूर कोशिश की थी। पार्टी खुद का संविधान नहीं मानती है।

वोट देने को लेकर कही ये बात

पीएम मोदी ने शुरुआत ही खुद को सीधे यहां के लोगों के साथ जोड़ते हुए किया। कहा, सब भैया बहिनिन के राम-राम। पीएम ने कहा, साथियों देश में पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। इन चरणों ने तीसरी बार मोदी सरकार पक्की कर दी है। इसके लिए इधर-उधर जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए इंडिया गठबंधन निराशा के गर्त में डूबा है कि अब उनको यह भी याद नहीं रहता कि वे दो दिन पहले क्या बोले थे और आज क्या बोल रहे हैं। कहा, आप समझदार लोग हैं इसलिए अपनी शक्ति व्यर्थ नहीं जाने देंगे। आप सोचिए कि कांग्रेस को पड़ने वाला वोट किसी काम का नहीं है। निरर्थक है। आपका वोट बर्बाद हो जाए यह कोई मतदाता नहीं चाहेगा। इसलिए आपका वोट उसे पड़ना चाहिए, जिसकी सरकार आप बनने देना चाहते हैं। आप खुद सच्चे दिल से बताओ कि इस चुनाव के बाद किसकी सरकार बनेगी? तो वोट बर्बाद होने देना चाहिए क्या? कभी भी पुण्य कार्य मिलता हो तो गंवाना चाहिए क्या?

बस्ती में पीएम मोदी

उन्‍होंने कहा कि अगर आप वोट नहीं डालेंगे तो आपको पुण्य मिलेगा क्या? अगर 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में खाना मिलता है तो उसका पुण्य मिलने वाला है? वोट देने वाले को वह पुण्य जरूर मिलने वाला है। वोट दीजिए विकसित व आत्मनिर्भर बनाने के लिए वोट दें। 2024 को बहुत से लोग हैं तो अपनी पत्नी का जन्मदिन याद नहीं है। मगर देश के बच्चे-बच्चे को 22 जनवरी 2024 सबको याद है। अयोध्या में उस ऐतिहासिक दिन मैने कहा था कि राम से राष्ट, विरासत से विकास और आध्यात्म से आधुनिता। इसी मंत्र से भरत आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया की पांचवी अर्थ व्यवस्था बन चुका है। कद बढ़ा है और सम्मान बड़ा है। वैश्विक मंचों पर भारत बोलता है, तो पूरी दुनिया बड़े ध्यान से सुनती है। भारत निर्णय लेता है तो दुनिया उससे कदम मिलाने का प्रयास करती है। परिवार वादी पार्टियों ने तुष्टीकरण की सीमा पार कर दी है।

तीन करोड़ पक्के घर बनवाऊंगा

पीएम मोदी ने मौजूद लोगों से अपील करते हुए हाथ उठाने को कहा। बोले,  हाथ ऊपर करके बताइए कि करेंगे? आप सोसाइटी, मोहल्ले आदि में लोगों से मिलने जाएं तो कहीं कोई परिवार कच्चे-टूटे मकान में कहीं नजर आए तो उनसे कह देना कि चार चून को मोदी सरकार बन जाने के बाद उन्हें भी पक्का घर मिल जाएगा। तीन करोड़ पक्के घर बनवाऊंगा। आप मोदी से कम नहीं हैं। उनको घर मिलने की गारंटी है। यह सब आपके वोट से मुमकिन होगा। इसलिए मतदान भारी होना चाहिए।