पति निक जोनस के साथ मुंबई पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, अनंत-राधिका की ग्रैंड वेडिंग में होंगी शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस शादी में देश के अलावा कई विदेशी मेहमान भी शामिल होने वाले हैं। इसी क्रम में गुरुवार को देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी अपने विदेशी दूल्हे निक जोनस के साथ इंडिया पहुंच चुकी हैं। इस कपल को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

एयरपोर्ट से सामने आईं तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा व्हाइट और बेज कलर का को-अर्ड सेट पहने नजर आईं। उन्होंने अपना लुक खुले बाल और आंखों पर काला चश्मा लगाकर पूरा किया। वहीं, प्रियंका के पति निक लाइट कलर के प्रिंटेड को-अर्ड सेट में दिखे। उन्होंने भी ब्लैक चश्मे के साथ अपना लुक पूरा किया था।

एयरपोर्ट पर प्रियंका और निक के साथ उनकी बेटी मालती मैरी नजर नहीं आई। दोनों अकेले ही इंडिया आए हैं। बता दें कि अनंत और राधिका 12 जुलाई को मुंबई में ही ग्रैंड वेडिंग करने वाले हैं, जिसमें बॉलीवुड और साउथ के भी कई स्टार शामिल होंगे।